क्या आपको इस बात का एहसास है?

यदि कोई इंसान अपनी ज़िंदगी से ख़ुश, संतुष्ट नहीं है और अकेलापन महसूस कर रहा है, तो ज़ाहिर है अपनी ज़िंदगी की ये कमी वो किसी और माध्यम से पूरी करने की कोशिश करता है। ये माध्यम कुछ भी हो सकता है। आज ई क्रांति के इस युग में इस माध्यम की भूमिका सोशल मीडिया निभा रहा है। कुछ लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ज़िंदगी की हर पल की अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और उस पर मिले कमेंट्स और लाइक्स से न ज़ाने उन्हें कौन-सी तृप्ति मिलती है? सोशल मीडिया अपने विचारों को मास तक पहुंचाने का एक अच्छा ज़रिया है, मगर वो विचार समाज और देश के हित में होने चाहिए।


किसी की निजी ज़िंदगी के बारे में जानकर भला किसी को क्या मिलेगा। मगर लोगों को ये बात समझ नहीं आती। ख़ासकर लड़िकयां/महिलाएं वो हर दिन अपनी फोटो या यूं कहें कि उल-जूलूल सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कई बार तो सेल्फी का एंगल इतना बुरा होता है कि ख़ूबसूरत महिला भी डरावनी दिखने लगती है, मगर बावजूद इसके ऐसी सेल्फी को लोग ख़ूब लाइक करते हैं और अपनी सेल्फी पर मिली लाइक से महिला ऐसे ख़ुश होती है मानों उन्हें दीवाली का बोनस एडवांस में मिल गया हो। जहां तक कम उम्र की लड़कियों की बात है, तो ये सब वो मौज-मस्ती और मज़े के लिए करती हैं, लेकिन महिलाएं अगर ज़रूरत से ज़्यादा इन सब पर सक्रिय है, तो ये कुछ और संकेत भी हो सकता है।
अक्सर देखा गया है कि सोशली बहुत ज़्यादा एक्टिव महिलाओं की निजी ज़िंदगी अच्छी नहीं होती। जब किसी को घर में सम्मान, प्यार, अपनापन और पहचान नहीं मिलती, तो बाहरी दुनिया से ये सब मिलने पर वो निश्चय ही इसकी ओर आकर्षित होगी।
मेरी एक मित्र है, जो हर व़क्त पता नहीं किन ख़्यालों में खोई रहती है। मैंने अक्सर देखा है कि वो अपने सोशल मीडिया वाले दोस्तों, जिन्हें वो पर्सनली नहीं जानती, से घंटों चैटिंग करती रहती है। अपने काम से लेकर कई बार पर्सनल बातें भी शेयर करती है। एक दिन मैंने उसे टोका तो कहने लगी, ‘जब पार्टनर के पास आपकी बातें सुनने का समय न हो, वो आपको समझने की कोशिश न करें, तो आप अपने दिल की बात किसी से तो शेयर करोगे ही न।
वर्चुअल वर्ल्ड के मेरे इन दोस्तों से बात करके कुछ देर के लिए ही सही मुझे सुकून मिलता है। जब ये मेरे लिखे शब्दों की तारीफ़ करते हैं, तो एक अजीब से ख़ुशी का अनुभव होता है। अगर इनसे बात करके मुझे अपने अकेलेपन और ज़िंदगी के खालीपन के एहसास से मुक्ति मिलती है, तो उसमें बुरा क्या है?’ अपनी जगह उसकी बात बिल्कुल सच थी। मगर आभासी दुनिया के अनजान लोगों से बहुत ज़्यादा खुलने के गंभीर परिणामों पर अक्सर हमारी निगाह ही नहीं जाती। यदि आपके रिश्ते में कुछ सही नहीं चल रहा है, तो इन दोस्तों की बजाय क्यों नहीं अपने पार्टनर से खुलकर बात करते, क्यों नहीं कोई ऐसी तरकीब निकालने की सोचते हैं जिससे आपके बीच की दूरियां मिट जाए।
ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब सोशल मीडिया पर की गई दोस्ती रिश्ते पर ही भारी पड़ी है। पत्नी/पति के बहुत ज़्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने पर एक पार्टनर के मन में संदेह भी उत्पन्न हो जाता है। कई बार तो ये शक इतना गहरा हो जाता है, जिसकी परिणति तलाक़ के रूप में होती है!
कहने का मतलब ये कतई नहीं है कि सोशल मीडिया कोई बुरी चीज़ है, मगर किसी भी चीज़ की तरह इसकी अति भी अच्छी नहीं होती. इतना ही नहीं जब ये एडिक्शन बन जाए, तो ज़िंदगी की मुश्किलें और बढ़ जाती है। अपने आसपास या फिर अपने आप पर ग़ौर फरमाएं तो पता चलेगा कि कितनी बार आप अपने वर्चुअल र्व्ल्ड के फ्रेंड्स को तो जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य त्योहारों की मुबारकबाद दे देते हैं, मगर अपने परिवार और कई बार हमसफ़र का जन्मदिन भी भूल जाते हैं क्योंकि उसके लिए कोई नोटीफिकेशन जो नहीं आता।
यकीनन ये सच है कि सोशल मीडिया ने भौगोलिक दूरियों को कम दिया है, जिससे हम अपने दूर-दराज़ के दोस्तों व रिश्तेदारों से कंप्यूटर के माध्यम से जुड़े रहते हैं, मगर ये भी उतना ही सच है कि इसने हमें अपने आसपास के रिश्तों व लोगों से दूर कर दिया है।
पति अपनी पत्नी की फेसबुक पर डाली गई फोटो पर तो ब्यूटीफुल कमेंट करता है, मगर सामने आने पर उसकी तारीफ़ नहीं करता। हमसफ़र बेड पर बगल में बैठा/बैठी है, लेकिन आप अपने स्मार्टफोन पर अपने किसी पुराने दोस्त से चैट में बिज़ी हैं, तो क्या ये सही है? वर्चुअल वर्ल्ड आपको मीलो दूर बैठे किसी शख़्स के तो क़रीब ले आता है, मगर बगल में बैठे आपके अपनों से ही दूर कर रहा है, क्या आपको इस बात का एहसास है?

Comments

  1. Sloty Casino: RTP, Bonus Code & Free Spins - Mapyro
    Casino Sloty Casino Bonus: No Deposit Bonuses 전라북도 출장마사지 2021 #1 - 25% match bonus up to €250 + 200 Free Spins - Play 고양 출장마사지 Slots at SlotoCal! 남양주 출장안마 Rating: 계룡 출장샵 4.6 · ‎9 당진 출장마사지 reviews

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हम देहात के निकले बच्चे !

किस किस का दर्द लिखूं मैं...

आपका दौर है, हमारा जमाना आएगा !